पाकुड़, जून 10 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को पल्स पोलियो एवं कालाजार एसीएस कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो को लेकर सेविकाओं को मिला प्रशिक्षणप्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत ने की। प्रशिक्षण में क्षेत्र की स्वास्थ्य सहियाओं को पल्स पोलियो अभियान एवं कालाजार रोग की पहचान, रोकथाम तथा संदिग्ध मरीजों की खोज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डॉ. भगत ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना आवश्यक है। वहीं कालाजार उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना...