मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में 14 से 18 दिसंबर तक पल्स पोलियो उन्मूलन विशेष अभियान चलेगा। मॉडल अस्पताल से रविवार को सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार इसकी शुरुआत करेंगे। जिले में पांच लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए डोर टू डोर के साथ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी अभियान चलाया जाएगा। अभियान में 1798 स्वास्थ्यकर्मियों और 69 मोबाइल टीम को लगाया गया है। इसकी निगरानी के लिए 612 टीम गठित की गई है। वहीं, दवा पिलाने के बाद घर पर निशान लगाने के लिए 5000 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया हैं। आशा, एएनएम व आंगनबाडी सेविका घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके पांडेय ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए जरूरी है कि हर अभिभावक अपने पांच साल के बच्चे को दवा अवश्य पिलाएं।

हिंदी हिन्...