शाहजहांपुर, जून 29 -- शाहजहांपुर। जनपद में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत उत्साह के साथ हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में दो बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि रविवार को जिले में 1976 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की 1150 टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। वहीं ट्रांजिट टीमें ईंट भट्ठों, घुमंतू परिवारों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर भी बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेगी टीम अभियान के तहत कलान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर पंचायत चेयरमैन हरिनारायण गुप्...