रुडकी, जून 25 -- रुड़की, संवाददाता। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया। नगर निगम के सभागार में बैठक में उन्होंने अभियान की तैयारियों को लेकर जानकारी लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचना जरूरी है। अभियान से जुड़ा प्रत्येक कर्मचारी पूरी निष्ठा से कार्य करे। उन्होंने तहसील क्षेत्र में बनाए गए पोलियो बूथों और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: दीपक रामचंद्र यह भी पढ़ें- शून्य से पांच वर्ष तक के 29.8 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा यह भी पढ़ें- अनुमंडल में 28 से चलेगा पल्स पोलियो अ...