पल्स पोलियो अभियान में छूटे कई घर, कॉलोनियों तक नहीं पहुंचीं टीमें
रुडकी, जुलाई 5 -- करीब दो वर्ष बाद शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान में कुछ क्षेत्रों में लापरवाही सामने आई है। बूथों पर दवा पिलाने के बाद घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमें दिल्ली रोड स्थित कुछ कॉलोनियों तक नहीं पहुंचीं, जिससे कई बच्चे पोलियो की खुराक से वंचित रह गए। अभियान के पहले चरण में 28 जून को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इसके बाद 29 जून से 4 जुलाई तक उन बच्चों को दवा पिलाने के लिए घर-घर अभियान चलाया गया, जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके थे।
लापरवाही और शिकायतें हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई, लेकिन दिल्ली रोड स्थित आकाशदीप एन्क्लेव समेत कुछ कॉलोनियों में टीमों के नहीं पहुंचने की शिकायतें सामने आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.