पल्स पोलियो अभियान को लेकर सहिया व सेविकाओं को प्रशिक्षण
साहिबगंज, जून 8 -- तालझारी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार की अध्यक्षता में आगामी तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर सहिया व सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षक पवन कुमार ने बताया की आगामी 28 से 30 जून तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्र में कुल 107 बूथ बनाए गये है । कुल 214 बूथ कर्मी होंगे 09 सब डिपो एवं 5 ट्रांजिट और 23 सुपरवाइजर को इस कार्यक्रम को लेकर लगाया गया है।उन्होंने बताया कि 9 जून को महाराजपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण दिया जायेगा। डा रंजन कुमार ने कहा की कुल 19,500 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है । यह भी पढ़ें- 28 जून से घर-घर पहुंचेंगे कर्मी, पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक मौके पर बीपीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.