पल्स पोलियो अभियान के दौरान सेविका की मौत
लखीसराय, जून 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पल्स पोलियो अभियान के दौरान ड्यूटी कर रही आंगनबाड़ी सेविका की मौत के बाद जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं में भारी आक्रोश है। शहर के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-19 स्थित किऊल बस्ती विषहरी स्थान की केंद्र संख्या-42 की सेविका सुलेखा वर्मा का सोमवार देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं मृतका के घर पहुंचीं और परिजनों को सांत्वना देते हुए जिला प्रशासन से मुआवजा, आश्रित को सरकारी नौकरी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। बताया गया कि रविवार को पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ के बाद सुलेखा वर्मा अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही थीं। करीब दस घरों में अभियान चलाने के दौरान भीषण गर्मी के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.