कटिहार, जून 19 -- फलका। एक संवाददाता आगामी पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार ने की। प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं एवं टीम वर्करों को पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए प्रत्येक पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मियों को घर-घर जाकर शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- संचारी रोग अभियान की सफलता को लेकर...