पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर अनुमंडल अस्पताल में प्रशिक्षण शुरू
देवघर, जून 10 -- मधुपुर। 28 जून से शुरू हो रहे तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल सभागार में उपाधीक्षक डॉ.मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में बूथ संख्या एक से 14 तक के पोलियो सुपरवाइजर और वैक्सीनेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो को लेकर सेविकाओं को मिला प्रशिक्षणअभियान का विवरण इस दौरान उपाधीक्षक डॉ. शाहिद ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान 28 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। प्रथम दिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र स्थित पोलियो बूथ पर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जबकि दूसरे और तीसरे दिन घर- घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाएंगे। कहा कि भारतवर्ष में पोलियो समाप्त हो गया है। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.