पलामू, जून 27 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के 3,97,568 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपने कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रेसवार्ता कर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के पहले दिन जिले भर में स्थापित 1,657 पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके बाद 29 और 30 जून को 1,727 घर-घर भ्रमण टीमें उन बच्चों तक पहुंचेंगी, जो पहले दिन बूथों पर नहीं आ सकेंगे। यह भी पढ़ें- 28 से 30 जून तक जिले में संचालित होगा पल्स पोलियों अभियान अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 94 ट्रांजिट टीम, 12 मोब...