महाराजगंज, जून 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सघन पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन सोमवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बीएम राव अपने सहयोगी सूर्य प्रकाश पाण्डेय के साथ परतावल पहुंचे। उन्होंने परतावल के तिवारी टोला क्षेत्र में घर-घर जाकर संचालित पल्स पोलियो अभियान की मॉनिटरिंग की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने करीब 10 घरों का भ्रमण कर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने की स्थिति का सत्यापन किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान के दौरान कोई भी बच्चा छूटने न पाए, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद संयुक्त निदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचकर कोल्ड चेन व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा पोलियो वैक्सीन के भंडारण, स्टॉक और रखरखाव की व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो के अभियान में एक ...