पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता रैली निकाली, आज से शुरू होगा विशेष अभियान
शामली, जून 27 -- शामली। जनपद में 28 जून से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। सीएचसी शामली से शुरू हुई रैली को सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. करन चौधरी तथा एसीएमओ डॉ. सलीम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः सीएचसी पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें करीब 50 एनसीसी कैडेट्स, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर लोगों को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. करन चौधरी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 28 जून से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगा। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता रैली निकाली, आज से शुरू होगा विशेष अभियान अभियान के पहले दिन रविवार को जनपद के 684 बूथों पर जन्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.