बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला में सोमवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होगी। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि जीरो से पांच साल तक के पांच लाख दो हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। उन्होंने लोगों से पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी डिपो में खुराक पहुंच चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...