धनबाद, जून 28 -- जिले में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। मौके पर आरसीएच पदाधिकारी डॉ रोहित गौतम और डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार मौजूद थे। सिविल सर्जन ने कहा कि इस अभियान का शुभारंभ रविवार को डीसी आदित्य रंजन सुबह 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनबाद सदर से करेंगे। उन्होंने आमलोगों से अपील की कि आने वाली पीढ़ी को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने बताया कि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत...