चम्पावत, जून 30 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथ पर दो बूंद जिंदगी की पीने से वंचित बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाए जाने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 37 हजार से अधिक शून्य से पांच साल के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि 28 जून को आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 250 से अधिक बूथों में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिसमें कई बच्चे बूथ पर ड्राप पीने से वंचित रहे। जिनके लिए 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाई जा रही है। यह भी पढ़ें- 738 बूथों पर 73 हजार बच्चों को पिलाई गई दवा बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए पूरे जिले में व्यापक तैयारियां की ग...