नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- मोटरसाइकिल सेगमेंट में 200cc से 340cc इंजन वाले मॉडल दमखम के साथ ठीक-ठाक माइलेज भी देते है। यही वजह है कि इन सभी की डिमांड भी मार्केट में बढ़िया रहती है। इनकी टॉप सेलिंग लिस्ट के शुरुआती मॉडलों को साल-दर-साल के आधार पर शानदार ग्रोथ भी मिली है। हम यहां जिन 200cc से 340cc मोटरसाइकिल मॉडल के बारे में बता रहे हैं उस लिस्ट को टीवीएस रोनिन 225 ने टॉप किया। इस मोटरसाइकिल की सेल में 100% की ग्रोथ देखने को मिली। चौंकाने वाली बात ये रही कि इसने बजाज पल्सर, केटीएम और टीवीएस अपाचे जैसे मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया। चलिए एक बार इस लिस्ट में शामिल टॉप-15 मॉडल पर नजर डालते हैं। 200cc से 340cc मोटरसाइकिल सेल्स की बात करें तो टीवीएस रोनिन 225 की जुलाई 2026 में 10,738 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2025 में इसकी 5,517 यूनिट बिकीं। यानी इसकी ...