देहरादून, मई 7 -- ईंट उतारने गए एक पल्लेदार की ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पटेलनगर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने वाले आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसे के बाद चालक और अन्य मजदूर मौके से फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि धारावाली निवासी नीलम ने तहरीर दी। बताया कि उनके पति 48 वर्षीय अतुल कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते पांच की शाम करीब साढ़े चार बजे वह मुस्कान चौक से एक ट्रक में ईंटें उतारने के लिए पित्थुवाला गए थे। वहां ट्रक चालक ने लापरवाही और तेजी से बैक करते हुए उनके पति को कुचल दिया। अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक और उसके साथ मौजूद अन्य लेबर ट्रक लेकर वहां से भाग निकले। इंस...