बागपत, जुलाई 11 -- बागपत। एफएमसीजी समूह और मल्टी-बिजनेस कॉर्पोरेशन डीएस ग्रुप ने महिला किसानों को खेती के दौरान होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों से बचाने के लिए एक बड़ी और अनूठी पहल की शुरुआत की है। खेतों में कीटनाशकों और रसायनों के छिड़काव के दौरान महिलाओं को सांस के जरिए होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए कंपनी ने 'पल्लू प्रोटेक्शन इक्विपमेंट' जागरूकता अभियान लॉन्च किया है। यह अभियान जनपद के सात गांवों पाली, काठा, बंदपुर, सुन्हैड़ा, बसी, मवीकलां और सांकरौद में चलाया जा रहा है। डीएस ग्रुप के कॉर्पोरेट मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजीव जैन ने कहा कि भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में महिला किसानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन उनके काम से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर जागरूकता बहुत कम है। हमारी फील्ड रिसर्च से पता चला कि महिलाएं अक्सर...