वाराणसी, जून 16 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के खिलाफ सोमवार को अपना दल कमेरावादी की नेता और सिराथू की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के नेतृत्व में बीएचयू के सिंहद्वार के सामने कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस की तगड़ी घेराबंदी को चकमा देकर पल्लवी पटेल चेहरा बांधकर सिंहद्वार पहुंच गईं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय की तरफ मार्च शुरू किया मगर पुलिस ने रोक दिया। कुछ मिनट की तीखी नोंकझोंक के बाद पल्लवी पटेल सहित अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। पल्लवी को कड़ी सुरक्षा में बड़ागांव थाना भेजा गया जबकि उनके कार्यकर्ता पुलिस लाइन सहित दूसरी जगहों पर हिरासत में रखे गए। विधायक को पुलिस ने देर शाम निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। यहां से वह लखनऊ रवाना हो गईं। यह...