नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते पलूशन पर लगाम लगाने को लेकर सख्त कार्रवाई सामने आई है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में पलूशन कंट्रोल करने वाले उपकरण नहीं लगाने वाले 191 उद्योगों को तुरंत बंद करने का आदेश जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं इन उद्योगों की बिजली काटने और उनको सील करने को कहा गया है। पुराने वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक या CNG वाहन लाने, पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाने और खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।191 उद्योगों को बंद करने के आदेश केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में पलूशन की रोकथाम के उपायों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बैठक में दिल्ली-एनसीआर में पलूशन नियंत्रण के उपायों में तेजी लाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने क...