लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- पलिया विधायक रोमी साहनी ने गरीब बिटिया की शादी में योगदान दिया। उसकी हालत के बारे में विधायक रोमी साहनी को पता चला कि सोमवार को रामचंद्र गुप्ता की बिटिया रिंकी देवी की शादी थी। विधायक ने शादी में पहुंचकर बटुला सहित पांच बर्तन वा पांच हजार रुपए की सहायता की ओर आगे भी मदद करने की सांत्वना दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान सत्यवान सिंह, राजकिशोर भारती, शक्ति सिंह, रिंटू शर्मा व अभिनव मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...