पलिया में प्रस्तावित शराब की दुकान का विरोध
गाजीपुर, अप्रैल 17 -- गाजीपुर। जिले के भांवरकोल ग्राम पंचायत पलिया बुजुर्ग में प्रस्तावित शराब की दुकान का ग्रामीणों ने विरोध किया है। इसको लेकर गुरुवार को गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार से एक पत्रक सौंपा। दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि प्रस्तावित शराब की दुकान आबादी क्षेत्र के बीच स्थित है। इसके पास एक मंदिर भी है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय भी लगभग 250 से 300 मीटर की दूरी पर है। दुकान खुलने से बच्चों के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। यह भी पढ़ें- बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन उन्होंने बताया कि यह गांव सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है, जहां पहले से ही अवैध गतिविधियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.