लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- पलियाकलां। क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के सेवन व बिक्री पर के लिए पलिया पुलिस अपराधियों के विरूद्ध लगातार अभियान चला रही है। जिसके चलते मादक पदार्थ का धंधा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। फिर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम ने नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मोहल्ला सिंगहिया कस्बा व थाना पलिया व उमेश राना पुत्र रामपूरन निवासी वोडा नंबर 8 धनगढी, थाना कैलाली जनपद कैलाली नेपाल राष्ट्र को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अवैध मादक पदार्थ कुल 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की। जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जाती है। पुलिस ने उनके पास से बिक्री के 27 हजार रुपया भारतीय मुद्रा व बिक्री के 26 सौ रुपया नेपाली मुद्रा बरामद की है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली ट...