पलिया के उमेश बंगाल में बने विधायक
गाजीपुर, मई 4 -- गाजीपुर। जिले के भांवरकोल क्षेत्र के पलियां बुजुर्ग गांव निवासी उमेश राय ने भाजपा से हावड़ा उत्तर (170) विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही पलियां बुजुर्ग गांव में खुशी का माहौल छा गया। समर्थकों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार किया। गांव में जगह-जगह पटाखे छोड़े गए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोगों ने जश्न मनाया। उमेश राय के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। समर्थकों का कहना है कि यह जीत उमेश राय के सरल स्वभाव, जनसेवा और क्षेत्र में उनकी सक्रियता का परिणाम है। यह भी पढ़ें- सोहसराय में भाजपा की जीत पर बांटी मिठाई यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर पार्टी में उत्साह, जुलूस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.