लखीमपुरखीरी, मई 10 -- शनिवार को हुए मो. हसन नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें लीग मैच में पलिया इलेवन ने सात विकेट से जीत हासिल कर ली। शानदार प्रदर्शन करते हुए उसने मूड़ा इलेवन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। निघासन इलाके के लोधपुरवा गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार सुबह हुए लीग मैच में टास जीती पलिया इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बारह ओवरों में महज 99 रन बनाकर मूड़ा इलेवन की पूरी टीम पवेलियन लौट गई। मूड़ा इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर आदिल केवल छह रन और अहमद बिना खाता खोले वापस चले गए। गुड्डू छोटे ने चौबीस रन, जबकि धीरेंद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 रन की पारी खेली। टीम के तीन बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए। सौ रन का लक्ष्य लेकर आई पलिया इलेवन टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी ...