बांका, जनवरी 6 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। ओढ़नी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बड़वासनी गांव के समीप गेहरीजोर बहियार स्थित पलास के एक पेड़ से मंगलवार को रस्सी के सहारे लटका 16 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक बड़वासनी गांव निवासी मेघु मांझी का छोटा पुत्र बीरू कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार बीरू बड़वासनी हाई स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। सोमवार शाम करीब 4 बजे वह घर से बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह बहियार की ओर गए किसी ग्रामीण ने पेड़ से लटका शव देखा, जिसके बाद शोर मचाया गया। हल्ला सुनकर परिजन सहित अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कटोरिया थाना एवं ओढ़नी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। कटोरिया इंस्पेक्टर मनीष कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.