अररिया, मार्च 10 -- पलासी ए.सं। प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलो का इलाज पलासी सीएचसी में कराया गया। घायलों में नकटा खुर्द का ज्योतिष कुमार, बेलवाड़ी मोहम्मद इसराईल, कनखू दिया का संगीता देवी, धीरेंद्र ठाकुर, लाल मोहर ठाकुर शामिल हैं। इधर प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि उपचार के बाद सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...