अररिया, मार्च 15 -- पलासी, (ए.सं)। बीते 24 घंटो के दौरान प्रखंड के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गये। घायलों में कलाही गांव की चंद्रिका देवी व चरेबना गांव की डोला बानो शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है। इस बात की जानकारी डॉ. आलोक व प्रभारी डा जहांगीर आलम ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि उक्त सीएचसी में इलाज के बाद दोना घायल खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...