अररिया, अप्रैल 27 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बीते 24 घंटे के भीतर आपसी रंजिश में हुई मारपीट की घटना में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में धर्मगंज के पांडव कुमार दास, सीता देवी व जरिया खाड़ी के जितेन्द्र कुमार दास शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...