अररिया, जनवरी 29 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान पलासी ब्लॉक में लगे प्लास्टिक पाईप चोरी कर ले जा रहे एक व्यक्ति को पाईप सहित दबोच लिया। गिरफ्तार व्यक्ति इस्माइल बरहट वार्ड नंबर तीन का रहने वाला है। इस मामले में अवर निरीक्षक जयनारायण प्रसाद के बयान पर पलासी थाना में नामजद केस दर्ज की गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान देखा कि पलासी ब्लॉक कैम्पस में एक व्यक्ति सिर पर प्लास्टिक का पाईप लिए निकल रहा है, जिसे चौकीदार के सहयोग से दबोच लिया गया। दबोचे गये व्यक्ति इस्माइल से पूछने पर बताया कि पलासी ब्लॉक के समरसेबल में लगा पाईप चोरी किये हैं। सत्यापन में भी सही पाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर पकड़ाये चोर को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...