पलासी ब्रहकुम्बा गांव में करीब पांच किलो गांजा बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार
अररिया, जून 3 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम गुप्त सूचना पर ब्रहकुम्बा वार्ड नंबर पांच स्थित एक किराना दूकान से चार किलो आठ सौ ग्राम गांजा, लोहे का तराजू, बटखरा आदि सामग्री बरामद किया। इस दौरान एक कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के लिखित बयान पर कारोबारी भोला मंडल गांव ब्रहकुम्बा वार्ड नंबर पांच को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को उरलाहा में आयोजित सहयोग शिविर मे था। इसी क्रम में उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ब्रहकुम्बा वार्ड नंबर पांच स्थित एक किराना दूकान में गांजा बेचा जा रहा है। यह भी पढ़ें- पलासी ब्रहकुम्बा गांव में करीब पांच किलो गांजा बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार साथ ही साथ दुकान में असामाजिक तत्वों का भी जमावड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.