अररिया, दिसम्बर 28 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र में बीते कई दिनों से शीत लहरी का भीषण प्रकोप जारी हैं। इस कारण अधिकांश लोग अपने अपने घरों के भीतर दुबकने को विवश हो गए हैं। शीतलहरी को लेकर शनिवार को भी सुबह शीतलहरी के कारण सड़के वीरान नजर आ रही थी। सुबह व शाम सड़को पर आवाजाही कम हो गया था। शीत लहर के मद्देनजर पर अंचल प्रशासन के नेतृव में विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव का व्यवस्था किया गया हैं। इस बाबत सीओ सुशील कान्त सिंह ने बताया कि भीषण शीत लहरी व ढंड को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र के पांच मुख्य चौक चौराहों, सार्वजनिक जगहों व अस्पताल परिसर में अलाव की व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने बताया कि धर्मगंज, कलियागंज, किसान चौक, प्रखंड मुख्यालय में दो जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई हैं। जिस से लोगो को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...