अररिया, मार्च 18 -- पलासी, (ए.सं)। बुधवार को प्रखंड के नौ पैक्सों मे होने वाली चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। नौ पैक्स के लिये उमीदवार मैदान में है। मतदान कर्मी बूथों पर पहुँच चुके है। नौ पैक्सो के लिए 20334 किसान मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव को लेकर 32 मतदान केंद्र बनाए गए है। विभिन्न पंचायतो के पैक्सों में 21 अध्यक्ष सहित 71 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। इधर आरओ सह बीडीओ आदित्य प्रकाश ने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर कुल 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र में कुल चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान को लेकर सभी कर्मियों को आवश्यक सामग्री के साथ बूथ पर रवाना कर दिया गया हैं। मतदान को लेकर 09 पीसीपी तथा तीन मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। बताया कि मतदान ...