अररिया, मई 15 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी प्रखंड के मध्य सह माध्यमिक विद्यालय डाला में शुक्रवार को डिग्री कॉलेज शुरू हुआ। इसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि इरफान सलीम, प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव व मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र मल्लिक आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस क्रम आयोजित समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने राजकीय डिग्री कॉलेज के नवनियुक्त प्रिंसिपल डा मनोज कुमार सिंह का स्वागत किया।

डिग्री कॉलेज का लाभ प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव ने कहा कि डिग्री कॉलेज का उद्घाटन होने से प्रखंड के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि डाला गांव स्थित पूर्व से प्राथमिक विद्यालय से आज डिग्री कॉलेज की उद्घाटन होने से सरकार की सराहना की। नवपदस्थापित डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल डा मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पलासी प्रखंड 21 पंचायतों में ती...