नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद पलाश मुच्छल भी हॉस्पिटल पहुंच गए थे। अब डॉक्टर ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है। डॉक्टर्स का कहना है कि पलाश की तबीयत स्ट्रेस की वजह से बिगड़ी थी। डॉक्टर्स ने उन्हें स्ट्रेस ना लेने और तीन हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। इस बीच स्मृति के पिता हॉस्पिटल से घर आ चुके हैं। पलाश और स्मृति की शादी पर अब तक कोई अपडेट नहीं है।डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट मिडडे की रिपोर्ट के मुताबिक पलाश का इलाज कर रहे डॉक्टर्स में से एक दीपेंद्र त्रिपाठी ने बताया, 'पलाश की कंडीशन सीरियस कार्डिएक इवेंट के बजाय स्ट्रेस से जुड़ी लग रही है।' पलाश को पहले सांगली के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्हें शुरुआती लक्षणों के आधार पर ट्रीटमेंट दिया गया। जब उनमें सुधार नहीं हुआ तो मुंबई के ...