सिमडेगा, मार्च 30 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर पलाश दीदी कैफ़े सह आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ ने दीप जलाकर किया। मौके पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन की दीदियाँ तथा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बीडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...