रांची, सितम्बर 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) एवं 'पलाश' के कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने 'पलाश' को एक सशक्त एवं विश्वसनीय ब्रांड के रूप में स्थापित करने, महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं बाजार तक पहुंच को और मजबूत करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय का उद्देश्य है कि झारखंड की महिलाओं के हुनर और मेहनत को बाजार से जोड़ते हु...