लोहरदगा, दिसम्बर 9 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड संसाधन केन्द्र में मंगलवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित हुए। इसमें प्रयास कार्यक्रम का प्रतिवेदन, एमडीएम और आईएमसी उपयोगिता प्रमाणपत्र, सावित्री बाई फुले योजना संबंधित प्रतिवेदन, शिक्षक, छात्र उपस्थिति प्रतिवेदन, नया नमांकन प्रतिवेदन, कुल नामांकन और छात्रवृत्ति प्रतिवेदन, एसएमसी और बाल संसद की मासिक बैठक सबंधित प्रतिवेदन मांगा गया। इसके अलावा ई-कल्याण पोर्टल में सौ प्रतिशत इंट्री, गुरूजी ऐप की जानकारी, डहर ऐप, पलाश कार्यक्रम संचालन के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर बीपीओ ओमप्रकाश रंजन, गणेश कुमार, मनीष बाखला, मंजेश प्रसाद, ताज मोहम्मद, हरिनंदन उरांव, देवनांदन ना...