बागेश्वर, फरवरी 22 -- वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास की बैठक में प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए गांवों से पलायन रोकने के लिए ठोस सरकारी नीति बनाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने जंगली जानवरों के आतंक से राहत, मोटे अनाज, सब्जी व फल उत्पादन को बढ़ावा देने और आधुनिक कृषि तकनीक गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में जनपद मुख्यालय पर विपणन केंद्र खोलने, आईटीआई व पॉलिटेक्निक में स्थानीय जरूरतों से जुड़े रोजगारपरक कोर्स शुरू करने की मांग की गई, ताकि युवा क्षेत्र में ही स्वरोजगार स्थापित कर सकें। सड़कों, पेयजल व सिंचाई व्यवस्था में सुधार और वरिष्ठ नागरिकों के लिए गैस होम डिलीवरी सुनिश्चित करने की भी मांग उठी। बिजली बिलों की जांच, तथा समारोहों में किन्नरों द्वारा अधिक धनराशि मांगने पर नियमन तय करने की मांग भी की गई। समस्याओं के समाधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.