सोनभद्र, मई 8 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ पलामू सांसद वीडी राम से मिला। ज्ञापन सौंपकर दुद्धी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की ठहराव की मांग की। सांसद को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया हैं कि दुद्धी- झारखण्ड बार्डर पर स्थित है तथा अगल-बगल के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखण्ड राज्यों के सीमा से लगती है। यहाँ विधानसभा मुख्यालय, कचहरी, नगर पंचायत, ब्लाक एवं राजकीय महाविद्यालय तथा राजकीय आईटीआई कालेज सहित अन्य कई संस्थानें संचालित होती है, जहाँ प्रतिदिन सैकड़ो लोगों का झारखण्ड, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, गुजरात विभिन्न कार्यों के लिए आना जाना पडता है। दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन से एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस गाडियों का आना जाना होता है, ले...