पलामू, जून 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक कर कार्ययोजना पर विमर्श किया गया। बैठक में 28 जून से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्ताव ने बताया कि भारत पोलियो वायरस के टाइप-1, टाइप-2 एवं टाइप-3 से मुक्त है, लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा और हर्ड इम्युनिटी बनाए रखने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है। अभियान के तहत 28 जून को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थापित बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- रांची में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलिया...