पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला विश्व हिंदू परिषद की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष लाला प्रसाद यादव ने की तथा संचालन जिला मंत्री अमित तिवारी ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के करीब 200 स्थानों पर रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित विहिप झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च से चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल 2026 तक रामोत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रखंड, पंचायत और गांव स्तर पर आयोजित होगा। साथ ही संस्कारशाला, छात्रावास, विद्यालय, चिकित्सा केंद्र और कौशल विकास केंद्रों में भी कार्यक्रम होंगे।जिला मंत्री अमित तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम मंदिर, सभागार, घर या मैदान में भ...