पलामू में हिरासत में मौत पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
रांची, मई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। पलामू में हिरासत में मौत के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया। सुनवाई के दौरान जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने मेडिकल रिकॉर्ड में कथित हेरफेर पर गंभीर नाराजगी जताई और स्पष्ट कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सुनवाई के दौरान मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) के सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट तथा ड्यूटी डॉक्टर अदालत में उपस्थित हुए। खंडपीठ ने मेडिकल रिपोर्ट से संबंधित मूल रजिस्टर तलब किया। रिकॉर्ड का अवलोकन करने के दौरान अदालत ने पाया कि रजिस्टर में ओवरराइटिंग और कथित हेरफेर के संकेत हैं। इस पर अदालत ने अधिकारियों से पूछा कि रिकॉर्ड में काट-छांट और ओवरराइटिंग क्यों की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.