पलामू, मार्च 21 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। मुकद्दस रमजान (पवित्र रमजान) इस्लामी कैलेंडर का सबसे मुकद्दस महीना रमजान में रोज भोर से शाम तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में जुटे मुसलमानों ने शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया। सुबह-सुबह तैयार होकर अकीदतमंद मस्जिद या ईदगाह पहुंचे पेश इमाम के नेतृत्व में ईद की विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दिया। अपने पूर्वजों की कब्र पर जाकर फातेहा पढ़ी और फिर घर लौटकर ईद की खुशियों को परिजनों के साथ साझा करते हुए लजीज पकवान का लुत्फ उठाया। ईद के विशेष अवसर पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री पलामू के पाटन, गुरहा आदि गांव पहुंचकर खुशियों में शामिल हुए और मुबारकबाद दी। प्रदेश के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी मेदिनीनगर के जामा मस्जिद के पास पहुंचकर अकीदतमंदों से गले मिलकर ईद क...