पलामू, अप्रैल 30 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी के विस्तार और विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर आवागमन, रोजगार सृजन और समग्र आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया। खासतौर पर सांसद ने पलामू जिले में वैगन उत्पादन एवं रख-रखाव सुविधा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा और साझा किया कि गढ़वा रोड या जपला में पर्याप्त रेलवे भूमि उपलब्ध है जहां फैक्ट्री स्थापित की जा सकती है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वैगन फैक्ट्री और नई ट्रेन सेवाओं से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्ष...