पलामू में लॉकडाउन में पेड़ों की कटाई पर जांच रिपोर्ट मांगी
रांची, जून 15 -- रांची। विशेष संवाददाता पलामू जिले में लॉकडाउन के समय बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से पेड़ काटे जाने की सीआईडी जांच जल्द पूरी करने व जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता अभय मिश्र ने अदालत को बताया कि महाधिवक्ता राजीव रंजन ने इस्तीफा दे दिया है। नए महाधिवक्ता ने अभी काम नहीं संभाला है, इसलिए मामले की सुनवाई बाद में की जानी चाहिए। कोर्ट ने इसे रिकॉर्ड में लेते हुए सुनवाई स्थगित कर दी।इस संबंध में कमलेश सिंह ने जनहित याचिका दायर की थी। प्रार्थी के अधिवक्ता अभय कुमार मिश्र ने अदालत को बताया कि लॉकडाउन के दौरान वन विभाग के अधिकारी, पुलिस और माफिया की मिलीभगत से लगभग 150 ट्रक से अधिक लकड़ी काटकर बेच दी गयी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पेड़ कटाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.