पलामू, मई 27 -- मेदिनीनगर। झारखंड स्टेट एथलेटिक्स एसोसिएशन और बोकारो जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पलामू को एक गोल्ड व एक ब्राउंस मेडल जीतने में सफलता मिली। 25 और 26 मई को चंदनक्यारी के एथलेटिक्स स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्टेडियम में आयोजन किया गया था। पलामू के आर्यन कुमार 110 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल और विशेष कुमार सिंह ब्राउंस मेडल प्राप्त कर सफलता हासिल की। पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजात शत्रु प्रसाद सिन्हा, सचिव संजय कुमार त्रिपाठी, जिला खेल पदाधिकारी, पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडेय, पलामू जिला ओलंपिक एसोसिएशन वरीय उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे, एथलेटिक्स और खो-खो एसोसिएशन संरक्षक महेंद्र कुशवाहा, पलामू योगासन संघ के सचिव अनि...