पलामू, मार्च 27 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। श्री रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर मेदिनीनगर में श्री महावीर नवयुवक दल (जनरल) ने शुक्रवार को रथ, महावीरी झंडा आदि के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान पारंपरिक खेल का भी गोल बनाकर प्रदर्शन किया गया। पलामू जिले के अन्य शहर और कस्बे में भी रामनवमी का जुलूस सौहार्द के साथ निकाला गया। मेदिनीनगर में जेनरल के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को दिन में निकाली गई शोभायात्रा से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। मेदिनीनगर के मुख्य बाजार और थाना रोड में दिनभर मेला का दृश्य बना रहा। जय श्री राम एवं जय हनुमान के जयघोष से नगर गुंजायमान होता रहा। हजारों की संख्या में रामभक्त शोभायात्रा में शामिल हुए। चार दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर रामभक्तों का पानी, शरबत,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.