पलामू में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू
पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर प्रक्रिया भौतिक रूप से प्रारंभ हो गई। इसके तहत विभिन्न मकानों पर विशेष गहन पुनरीक्षण का पर्चा साटा गया। इसमें विधानसभा, भाग, अनुभाग, मकान संख्या आदि दर्ज किया गया है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरी तरफ मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर बीएलए की नियुक्ति, मतदाता सूची के संशोधन और पारदर्शिता बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का रोल अहम है। सभी से अपेक्षा है कि वे तत्परता से अपनी जवाबदेही का निर्वहन करें। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.