पलामू, अप्रैल 2 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मेदिनीनगर सिटी समेत पूरे पलामू में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर सहित विभिन्न बजरंगबली मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर संकटमोचन हनुमान जी से सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य बाजार के मंदिरों को फूलों और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा के लिए कतारों में खड़े नजर आए। दोपहर में विशेष आरती के दौरान मंदिर परिसर खचाखच भर गया और श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर के बाहर तक फैल गई। जय श्री राम और बजरंगबली की जय के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।महाकाल क्लब के नेतृत्व में हनुमान मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.